Unnao City

सिलेंडर ब्लास्ट से उड़ा मकान…महिला की मौत, पति व 5 साल का बेटा गंभीर

खाना बनाते समय हुआ धमाका, आधा किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज, मलबे में दबे परिवार को निकालकर कानपुर भेजा गया, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

प्रमोद पासी

उन्नाव, 24 अप्रैल 2026:

शुक्लागंज के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरखेड़ा इलाके में गुरुवार रात रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे में महिला अंजना की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति कमल और पांच साल का बेटा कृष्णा गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया गया कि कमल अपने परिवार के साथ घर में खाना बना रहा था, तभी अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। खिड़की-दरवाजे उखड़कर दूर जा गिरे और बिजली का मीटर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। धमाके की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-24 at 2.34.57 PM

धमाके के बाद घर में आग लग गई और अंदर मौजूद अंजना, कमल और उनका बेटा मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया।

तीनों घायलों को एंबुलेंस से कानपुर के उर्सुला अस्पताल ले जाया गया। वहां अंजना की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कमल और कृष्णा का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में गैस रिसाव या रेगुलेटर में खराबी की आशंका सामने आई है। मौके को सील कर साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  इटावा पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया नमन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link