Ayodhya

देवकाली मंदिर तिराहे पर बनेगा सिंदूर स्मारक… महापौर ने रखी आधार शिला

ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में मंदिर के सामने खाली पड़ी जगह को आकर्षक डिजाइन व लाइटिंग से संवारा जाएगा, 20 लाख होंगे खर्च, चौराहे के नामकरण को लेकर फैली चर्चा पर नगर निगम ने स्थिति साफ की

अनिल निषाद

अयोध्या, 26 अप्रैल 2026:

शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। माता देवकाली मंदिर के सामने लंबे समय से खाली पड़े तिराहे को अब विकसित किया जाएगा। यहां ऑपरेशन सिंदूर की याद में भव्य सिंदूर स्मारक बनाने का फैसला लिया गया है।

योजना के तहत इस स्थल को आकर्षक लाइटिंग और खास डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा। रामपथ से गुजरने वाले लोगों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को यह जगह अलग पहचान के साथ नजर आएगी। नगर निगम का फोकस इस स्थान को साफ-सुथरा और देखने में प्रभावशाली बनाने पर है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-26 at 11.17.13 AM

Advertisement

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि यह पहल सिर्फ शहर को सुंदर बनाने तक सीमित नहीं है। इसका मकसद धार्मिक आस्था को भी मजबूती देना है। मान्यता के मुताबिक माता जानकी सौभाग्य की प्रतीक हैं और माता देवकाली उनकी कुलदेवी मानी जाती हैं। इसी वजह से इस स्थान को इस रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है, ताकि यहां से गुजरने वालों को सकारात्मक माहौल महसूस हो।

छोटी देवकाली मंदिर चौराहे के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी महापौर ने साफ बात कही। उन्होंने बताया कि नगर निगम की तय प्रक्रिया के बिना किसी चौराहे का नाम नहीं बदला जा सकता और अभी ऐसी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। हाल के दिनों में यह बात फैल रही थी कि चौराहे का नाम बदलकर सिंदूर चौराहा किया जाएगा, जिसको लेकर विरोध भी सामने आया था। इस परियोजना के लिए शुरुआती तौर पर करीब 20 लाख रुपये 15वें वित्त आयोग से मंजूर किए गए हैं। आगे जरूरत के हिसाब से काम का दायरा बढ़ाया जाएगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला, कहा- 2027 में बीजेपी की बनेगी सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link