Ayodhya

श्रीराम अस्पताल की बदली तस्वीर…मरीजों को मिलेंगी अब आधुनिक सुविधाएं

विधायक ने किया पुराने ब्लॉकों के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण, बेड क्षमता बढ़ी और उपकरणों की गुणवत्ता भी, आईसीयू, इमरजेंसी से लेकर डेंटल तक इलाज अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध

अनिल निषाद

अयोध्या, 27 अप्रैल 2026:

रामनगरी के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र श्रीराम चिकित्सालय में हुए जीर्णोद्धार के बाद अब मरीजों को पहले से कहीं बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नए सिरे से तैयार किए गए अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वार्डों में जाकर मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बात की।

अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक, एक्स-रे यूनिट और पुराने वार्ड को पूरी तरह नए रूप में तैयार किया गया है। फर्श से लेकर छत तक बदलाव दिख रहा है। नए पार्टीशन, फॉल्स सीलिंग, आधुनिक बेड, एसी और पंखों की व्यवस्था से मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल में 100 से ज्यादा ऑटोमेटिक फाउलर बेड लगाए गए हैं, जिससे भर्ती मरीजों की देखभाल आसान होगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-27 at 4.16.30 PM

Advertisement

इलाज की सुविधाओं को भी मजबूत किया गया है। आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी, ईएनटी और डेंटल सेवाओं के लिए नए उपकरण लगाए गए हैं। इससे मरीजों को जांच और इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और समय पर इलाज मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उनका जोर इस बात पर रहा कि अस्पताल में साफ-सफाई बनी रहे, जरूरी संसाधन हमेशा उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें। इस मौके पर अपर निदेशक डॉ बी के एस चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी के वर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  फर्जी दस्तावेजों से बनवाए दो पासपोर्ट...हेडऑफिस ने पकड़ा खेल, विदेश जाने का ख्वाब खाक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link