Gorakhpur

गोरखपुर में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह… सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर साधा निशाना

चम्पा देवी पार्क में आयोजन, हर बिरादरी की बेटियां हुईं शामिल, सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर महिला आरक्षण पर कांग्रेस, सपा, टीएमसी पर हमला

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 1 मई 2026:

गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को चम्पा देवी पार्क में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 200 जोड़ों ने एक साथ नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर रवि किशन शुक्ल ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि कोई भी गरीब या असहाय पीछे न छूटे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सरकार मजबूती से साथ खड़ी है। उनके मुताबिक गोरखपुर में हुए इस आयोजन में हर बिरादरी की बेटियां शामिल रहीं, जिनमें मुस्लिम समाज की 16 बेटियां भी थीं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि पहले गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेना पड़ता था या गहने गिरवी रखने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार आर्थिक मदद के साथ पूरा सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर मंडल के महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में भी इसी तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-05-01 at 4.16.35 PM

कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में रवि किशन शुक्ल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को आगे बढ़ने नहीं दिया। संसद में इस बिल को लेकर माहौल बना था और 2023 में इस पर सहमति भी बन चुकी थी। 2026 में इसे फिर से लाकर लागू करने की तैयारी थी, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया। उनके मुताबिक इस फैसले से देश की महिलाओं को बड़ा नुकसान हुआ।

रवि किशन शुक्ल ने कहा कि परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ने वाली थी और नए संसद भवन में ज्यादा सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है, ऐसे में महिला आरक्षण लागू होता तो बड़ी संख्या में महिलाएं संसद और विधानसभा तक पहुंच सकती थीं। उन्होंने विपक्षी दलों पर महिला विरोधी सोच का आरोप लगाया और कहा कि इस मुद्दे पर उनकी भूमिका साफ हो गई है। साथ ही उन्होंने देश की महिलाओं से अपील की कि जो दल महिला आरक्षण के खिलाफ खड़े हुए, उन्हें जवाब दिया जाए।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Gorakhpur News : ड्यूटी छोड़कर सपा के मंचों पर सक्रिय, निलंबन के बाद भी नहीं लौटा सिपाही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link