Prayagraj

पाइप लाइन खोदाई के दौरान ढहा मिट्टी का टीला… छह घंटे बाद मिला दबे मजदूर का शव

यमुना किनारे सीवर लाइन खोदाई के दौरान हादसा, ठेकेदार और जेसीबी चालक मौके से फरार

अमित कुमार

प्रयागराज, 3 मई 2026:

मीरापुर के ककरहा घाट के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब मिट्टी का टीला अचानक ढहने से दो मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा सुरक्षित बच गया। मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक यमुना किनारे सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा जा रहा था। उसी दौरान एक मजदूर नीचे खड़ा था, तभी अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद ठेकेदार और जेसीबी चालक मौके से मशीन लेकर फरार हो गए, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-03 at 5.49.10 PM

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। नगर निगम से जेसीबी मंगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई टन मिट्टी हटाने में करीब छह घंटे का वक्त लग गया, तब जाकर दबे मजदूर को बाहर निकाला जा सका।

रेस्क्यू के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गया प्रसाद पाल निवासी बहरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  प्रयागराज न्यूज : गंगा में पति व जेठ को डूबता देख महिला ने लगाई छलांग, बचाने को कूदा श्रद्धालु भी महिला संग लापता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link