Barabanki City

बारिश से तालाब बना अस्पताल… जलभराव के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री, निरीक्षण में मिलीं खामियां

तेज बारिश के बाद जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने पर जताई नाराजगी, लिफ्ट खराब पड़ी थी, कैंटीन में बन रही रोटियों की क्वॉलिटी पर जताया एतराज, पुरुष अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मिला टीबी का मरीज

बाराबंकी, 4 मई 2026:

सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद जिला महिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। इसी दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनकी गाड़ी को भरे पानी के बीच से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। मंत्री को पुरुष व महिला अस्पताल के निरीक्षण में कई खामियां भी मिलीं।

सुबह बारिश थमने के बाद अस्पताल में जगह-जगह पानी जमा होने से मरीजों और उनके साथ आए लोगों को काफी परेशानी हुई। मुख्य रास्तों पर पानी भरने से अंदर-बाहर आने में दिक्कत बनी रही। इस दौरान मंत्री का काफिला हॉस्पिटल परिसर में दाखिल हुआ। मंत्री ने दवा भंडार, वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड रूम, लेबर रूम, कैंटीन और इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज, दवाओं और सुविधाओं की स्थिति जानी। प्रसूताओं से भी बात की।

WhatsApp Image 2026-05-04 at 4.31.42 PM

ये भी पढ़ें:

मंत्री को महिला हॉस्पिटल में लिफ्ट खराब मिली। वहीं उन्होंने कैंटीन में बन रहीं रोटियों की क्वॉलिटी सुधारने को कहा। डॉक्टरों और सीएमएस को चेतावनी देते हुए कहा कि इलाज में बाहर की दवाएं बिल्कुल न लिखी जाएं, सरकारी दवाओं से ही इलाज सुनिश्चित किया जाए। बाहरी दवाओं की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण में मिली कमियों को जल्द सुधारने को कहा गया। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल के रास्ते को ऊंचा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा, ताकि आगे जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

Advertisement

इसी तरह महिला हॉस्पिटल के बाद मंत्री पुरुष अस्पताल पहुंचे। यहां जनरल वार्ड में एक टीबी का मरीज भर्ती मिला। वहीं अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य को व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बेटी होने की खबर सुनाई, कहा- फार्म भरिए, पैसा मिलेगा, क्लिक करते ही खाली हो गया बैंक खाता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link