Varanasi

बाबा के दरबार में CM योगी, फिर जनता के बीच… शादी समारोह में दिखा ‘जनसंपर्क’ का रंग

धार्मिक आस्था, सामाजिक जुड़ाव और सियासी संदेश, वाराणसी दौरे में मुख्यमंत्री ने एक साथ साधे कई लक्ष्य, एक झलक पाने को लेकर लोगों मेऔ दिखा खासा उत्साह

विकास गोंड

वाराणसी, 6 मई 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी वाराणसी पहुंचे। उनका कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और राजनीतिक संदेशों से भरपूर नजर आया। दौरे की शुरुआत उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन के साथ की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल माने जाने वाले काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-06 at 2.39.58 PM

Advertisement

धार्मिक कार्यक्रमों के बाद योगी आदित्यनाथ सामाजिक जुड़ाव की ओर बढ़े और बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सामाजिक आयोजनों में सहभागिता के जरिए आत्मीयता का संदेश दिया।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दया शंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : दो बाइकों की आमने-सामने से सीधी भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link