Sitapur City

झगड़े के बाद महिला ने आग लगाकर दे दी जान… बचाने में झुलसा पति

बहराइच की युवती से चार साल पहले हुई थी सीतापुर के युवक की शादी, मामूली झगड़ा बना आत्महत्या की वजह, इलाज के दौरान हॉस्पिटल में हुई मौत, मामले की जांच कर रही पुलिस

सीतापुर, 5 जून 2026:

सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के रमकुड़ी गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बहराइच जिले के बैकुंड गांव की रहने वाली 22 वर्षीय प्रिया की शादी करीब चार साल पहले रमकुड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप से हुई थी। गुरुवार दोपहर किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद प्रिया ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान संदीप पत्नी को बचाने के लिए आगे बढ़ा, जिससे उसके हाथ भी झुलस गए।

ये भी पढ़ें:

परिजन गंभीर हालत में प्रिया को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं संदीप को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर रामपुर मथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  नैमिषारण्य से मिश्रिख तक आस्था का महाकाय विस्तार, महर्षि दधीचि तीर्थ के विकास को मिली रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link