Ayodhya

कथावाचक ने दुष्कर्म कर फर्जी शादी से पीछा छुड़ाया… बिहार से अयोध्या आई महिला, केस दर्ज

तीन साल पहले आयोजन में बिहार गए थे अयोध्या बीकापुर के कथावाचक पवन महाराज, महिला का आरोप अयोध्या घूमने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया, दबाव में शादी के बाद किराए के कमरे में रखा, जबरन मायके भेज दिया, 10 लाख के जेवर भी हड़पे

अनिल निषाद

अयोध्या, 7 जून 2026:

अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र के एक कथावाचक के खिलाफ दुष्कर्म, फर्जी शादी, मारपीट, धमकी और गहने हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बिहार की निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात वर्ष 2023 में पश्चिमी चंपारण में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान अयोध्या के बीकापुर निवासी कथावाचक पवन देव महाराज से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में कथावाचक ने लगातार संपर्क बनाए रखा।

ये भी पढ़ें:

कथावाचक ने महिला को अयोध्या घुमाने के बहाने अपने गांव मलेथू कनक बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का भरोसा देकर मामला शांत कराया।

Advertisement

महिला ने आरोप लगाया कि नाका हनुमानगढ़ी क्षेत्र में उससे फर्जी शादी की गई। इसके बाद कुछ समय तक किराये के कमरे में रखने के बाद उसे गांव ले जाया गया, जहां उस पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं।

आरोपी ने अपने चालक के जरिए उसे मायके भिजवा दिया। महिला का आरोप है कि उसके करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहने भी अपने पास रख लिए गए। बाद में आरोपी और उसके पिता रमाकांत उसके मायके पहुंचे और पीछा छोड़ने का दबाव बनाया।

महिला ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी की ओर से कई बार धमकियां दिलवाई गईं और उस पर जानलेवा हमले कराने की कोशिश भी की गई।

महिला की शिकायत पर अयोध्या पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस बिहार से आई महिला का सोमवार को मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज करेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मॉल में ड्यूटी कर लौट रही थी युवती, ऑटो ड्राइवर ने जंगल मे किया दुष्कर्म, पुलिस ने गोली मारकर दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link