Uttarakhand

नीति घाटी में दिखा रोमांच का महाकुंभ…अल्ट्रा रन से एमटीबी चैलेंज तक खिलाड़ियों ने जीता दिल

देश के 27 राज्यों से पहुंचे 1200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने तीन दिन तक सीमांत क्षेत्र में साहस, फिटनेस और खेल भावना का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में विजेताओं के नाम तय हुए, आयोजन का रंगारंग समापन हुआ

चमोली, 2 जून 2026:

सीमांत क्षेत्र नीति घाटी में आयोजित तीन दिवसीय नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का शानदार समापन हो गया। अल्ट्रा रन, ट्रेल रनिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी प्रतियोगिताओं से सजे इस आयोजन ने खेल प्रेमियों के साथ पर्यटकों का भी ध्यान खींचा। अंतिम दिन गमसाली से मलारी के बीच आयोजित एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कठिन पहाड़ी रास्तों पर अपनी क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया।

30 किलोमीटर पुरुष एमटीबी चैलेंज में खरिकसिंग अडॉनिस तांगपू विजेता बने। सूरज राणा मगर दूसरे और प्रकाश थापा मगर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अवनी डरियाल ने पहला स्थान हासिल किया। संध्या मौर्या दूसरे और इंद्रा कुमारी तमांग तीसरे स्थान पर रहीं। 15 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रज्जवल चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। इशांत सिंह अधिकारी दूसरे और अश्विन रौथान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रिया ने बाजी मारी।

NITI XTREEM ULTRA RUN Youth Inspired by Divyang Anurag

ये भी पढ़ें:

आयोजन में देश के 27 राज्यों से आए 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पर्यटन विभाग की ओर से भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति आकर्षित करना रहा। तीन दिनों तक नीति घाटी खेल, रोमांच और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनी रही। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, भारतीय सेना, आईटीबीपी, चिकित्सा विभाग और पर्यटन विभाग की सक्रिय भागीदारी से आयोजन जोश हरा दिखा।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  SIR संग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभागीय काम भी करें, मंत्री बोलीं- अगस्त तक भर जाएंगे सभी पद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link