Uttarakhand

अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन… अवैध मजार ध्वस्त, आमजन से की ये अपील

देहरादून में विकासनगर तहसील के शीशमबाड़ा क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण अभियान, विभिन्न तहसीलों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान के लिए कराया जा रहा सर्वेक्षण

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 2 जून 2026ः

उत्तराखंड के देहरादून में विकासनगर तहसील के शीशमबाड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार और अन्य अस्थायी निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी, जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर मजार व अन्य निर्माण किया गया था। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से पहले नोटिस जारी करने सहित सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गई थीं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

ये भी पढ़ें:

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जनपद की विभिन्न तहसीलों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। चिह्नित स्थलों पर एक-एककर कार्रवाई की जाएगी। डीएम आशीष चौहान ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उसके संरक्षण के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए अतिक्रमणों की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। आमजन से भी अपील की है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण संबंधी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें  LUCC चिट फंड घोटाले में सीबीआई का शिकंजा... 800 करोड़ की ठगी मामले में पांच गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button