Barabanki City

Barabanki News : पेंशनरों ने भरी हुंकार, कहा… घर में निराश नहीं बैठेंगे, बाहर निकलकर दिखाएंगे ताकत

Pensioners Protest: सेवा निवृत्त कर्मचारी पेंशनर व शिक्षकों ने की बैठक, 8वें वेतन आयोग के दायरे में 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को शामिल करने की रखी मांग, 29 सितंबर को धरने की रणनीति बनाई, घर-घर जाकर संपर्क करने का फैसला,

बाराबंकी, 22 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में 29 सितंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारी, पेंशनर व शिक्षक धरना प्रदर्शन, रैली और सभा करेंगे। यह प्रदर्शन 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference (ToR) में 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को शामिल न किए जाने के विरोध में किया जाएगा। मंगलवार को लखपेड़ाबाग स्थित कार्यालय में तैयारी बैठक हुई और घर-घर जाकर पेंशनरों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया।

पहले भी कर चुके हैं आंदोलन, जिला मुख्यालय पर फिर जुटेंगे पेंशनर

8th Pay Commission ToR : सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने कहा कि पेंशनर्स इस मांग को लेकर पिछले काफी समय से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। इसके तहत धरना देने के साथ कैंडल मार्च भी निकाला गया। प्रदेशभर के पेंशनरों के हस्ताक्षर वाली याचिका भी प्रधानमंत्री को भेजी गई थी। पेंशनरों ने कहा कि मांगों पर अब तक फैसला नहीं होने के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

29 सितंबर को धरने में जुटने की अपील

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष सर्वजीत यादव, मंत्री अशोक सोनी, मुन्नी सिंह, सुशीला वाजपेई और शकुन्तला मिश्रा ने सभी पेंशनरों से 29 सितंबर को गन्ना कार्यालय परिसर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेंशन से जुड़ी सुविधाओं को बचाने के लिए बड़ी संख्या में पेंशनरों की भागीदारी जरूरी है। प्रदर्शन के बाद 22 सूत्री मांगों से जुड़ा ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

barabanki-pensioners-protest-eighth-pay-commission-september-twenty-ninth (2)

ओपीएस बहाली व सीपीआई आदि की मांग भी रखेंगे

वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रहे विलम्ब को देखते हुए सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को पर्याप्त अंतरिम सहायता देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनरों व शिक्षकों के लिए अलग सीपीआई बनाने, पेंशन को लंबी सेवा अवधि का लंबित वेतन मानते हुए ओपीएस बहाल करने, पेंशन राशिकरण की कटौती 10 साल पूरे होने पर बंद करने, 65 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद हर पांच साल पर पेंशन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने, पेंशन को आयकर से मुक्त रखने, कोरोना काल के 18 महीने के डीए/डीआर एरियर का भुगतान करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50 प्रतिशत छूट देने, आयुष्मान भारत में कैशलेस इलाज की सीमा 10 लाख रुपये करने आदि कई मांग भी रखीं जाएंगीं।

बैठक में इन लोगों ने रखे विचार

बैठक में संरक्षक आरसी निगम, सुरेंद्र कुमार वर्मा, रामदयाल वर्मा, सुदामा सिंह, रामगोपाल चौधरी, मधुकर खरे, हरिनाम रावत और लालजी वर्मा ने भी अपने विचार रखे। एसोसिएशन ने बताया कि 29 सितंबर का कार्यक्रम All India State Government Pensioners Federation के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  तपती दोपहर में दिखा पेंशनरों में जोश... बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर हक की लड़ाई तेज करने का ऐलान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link