Uttar Pradesh

ईडी का शिकंजा : पूर्व विधायक विनय तिवारी और सहयोगी अजीत पांडेय गिरफ्तार

लखनऊ, 7 अप्रैल 2025:

पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ ही उनकी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक अजीत पांडेय को भी हिरासत में लिया गया है।

कई ठिकानों पर सुबह हुई थी छापेमारी

ईडी की टीम ने सोमवार सुबह गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा और मुंबई सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की थी। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने पहले ही विनय शंकर तिवारी और उनकी कंपनी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली थी।

ये भी पढ़ें:

बैंकों को पहुंचाया 754.24 करोड़ का नुकसान

Advertisement

जांच में सामने आया कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों और गारंटरों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाएं ली थीं। आरोप है कि इस धनराशि को अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर बैंकों को चूना लगाया गया, जिससे बैंकों को करीब 754.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

72 करोड़ रुपये की संपत्तियां हो चुकीं जब्त

इससे पहले नवंबर 2023 में ईडी ने विनय शंकर तिवारी की लगभग 72 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं। जब्त की गई 27 संपत्तियों में गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ स्थित कृषि योग्य भूमि, व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स, आवासीय परिसर और भूखंड शामिल थे।

यह मामला बैंकों की शिकायत के आधार पर सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे से जुड़ा है। बाद में ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत विनय तिवारी, उनकी कंपनी और अन्य निदेशकों व गारंटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ये भी पढ़ें  भारत को 2026 तक मिलेगी S-400 Missile की पूरी आपूर्ति, रूस ने दिया आश्वासन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link