Gorakhpur

स्पा सेंटर में मसाज नहीं… चल रहा था गंदा खेल, पुलिस के छापे में खुला पूरा नेटवर्क

पांच युवतियों को कराया गया मुक्त, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एक हफ्ते से निगरानी कर रही थी पुलिस, छापेमारी में सामने आया पूरा नेटवर्क, फरार संचालक की तलाश जारी, दिल्ली से लेकर पूर्वांचल तक जुड़े मिले तार

गोरखपुर, 11 जून 2026:

गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र स्थित बुद्धनगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का रामगढ़ताल पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवतियों को मुक्त कराया, जबकि एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य संचालक अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस को करीब एक सप्ताह पहले सूचना मिली थी कि बुद्धनगर स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस सेवाओं के नाम पर देह व्यापार कराया जा रहा है। शुरुआती जांच में पुख्ता सबूत नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने सेंटर पर गुप्त निगरानी शुरू कर दी।

जानकारी की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पहुंची। इसके बाद मौके पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक गतिविधियां सामने आईं।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, पैडलेगंज निवासी मंदीप सिंह और पादरी बाजार निवासी रिंकी लता को गिरफ्तार किया है। सीओ कैंट अरुण कुमार एस की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

छापेमारी के दौरान मुक्त कराई गई युवतियां दिल्ली, गाजीपुर, मिर्जापुर और गोरखपुर की रहने वाली हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सभी युवतियां शहर में अलग-अलग किराये के मकानों में रह रही थीं।
पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें अच्छी नौकरी और ज्यादा कमाई का लालच देकर बुलाया गया था। कुछ युवतियों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उनसे संपर्क किया गया और स्पा सेंटर में काम दिलाने का भरोसा दिया गया।

पुलिस ने युवतियों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया है। एसपी सिटी निमिष पाटिल के मुताबिक पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। फरार संचालक की गिरफ्तारी के बाद गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के तरीके के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  घर से सैर को निकले तीन दोस्तों की हादसे में मौत... ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी स्कॉर्पियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link