Gorakhpur

जनता दर्शन : फरियादियों से मिले सीएम, कहा… सुरक्षित माहौल देना सरकार का दायित्व

गोरखनाथ मंदिर में करीब 200 लोगों की सुनीं शिकायतें, जमीन कब्जे के मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को आर्थिक मदद का भरोसा, अधिकारियों को इस्टीमेट तैयार करने को कहा, गोशाला पहुंचकर गायों को खिलाया गुड़-रोटी, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

गोरखपुर, 14 जून 2026:

तीन दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनका आत्मीय रूप भी देखने को मिला। फरियादियों के साथ आए बच्चों से उन्होंने बातचीत की, उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा, मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी और उन्हें चॉकलेट भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप चिंता न करें सुरक्षित माहौल, भविष्य व जीवन देना सरकार का दायित्व है। समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता से होगा।

रविवार की सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। गोरखपुर के अलावा बलिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज समेत कई जिलों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक-एक फरियादी के पास गए, उनकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-06-14 at 10.14.22 AM

ये भी पढ़ें:

जनता दर्शन में जमीन विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साफ कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को सुरक्षित माहौल और न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।

कई लोग अपने परिजनों की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरी प्रक्रिया पूरी कर इस्टीमेट तैयार कराया जाए, ताकि पात्र लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

कुछ फरियादी एक से अधिक आवेदन लेकर भी पहुंचे। जमीन विवाद के साथ पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें भी जनता दर्शन में रखी गईं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को गुड़ और रोटी खिलाई, उन्हें दुलारा और गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से गोवंश की बेहतर देखभाल करने को कहा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार : अब नहीं लगेंगे चक्कर, नया पुल खोलेगा सीधा रास्ता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link