Uttar Pradesh

हमेशा के लिए थमी मासूम की खिलखिलाहट, दो साल की अन्वी पर गिरा लोहे का भारी गेट, मौत

पीजीआई क्षेत्र में हुआ दुखद हादसा, सुबह पिता के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर खेलने निकली थी बच्ची, लोहे के भारी गेट की चपेट में आने पर परिवार उसे लेकर तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, डॉक्टर उसे नहीं बचा सके, पोस्टमार्टम कराने से इनकार के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई

लखनऊ, 19 जून 2026:

पीजीआई इलाके के मोहिद्दीनपुर में शुक्रवार सुबह एक हादसे में दो साल की बच्ची की जान चली गई। घर के बाहर खेल रही अन्वी अचानक भारी लोहे के गेट के नीचे दब गई। गंभीर हालत में उसे पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहिद्दीनपुर निवासी सूरज अपनी पत्नी सीमा और दो बेटियों श्रेष्ठी और अन्वी के साथ रहते हैं। परिवार के मुताबिक शुक्रवार सुबह अन्वी ने पिता के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह घर के बाहर खेलने चली गई। सुबह करीब नौ बजे अचानक घर का भारी लोहे का गेट गिर पड़ा और बच्ची उसके नीचे दब गई।

आनन फानन गेट हटाकर उसे बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल अन्वी को लेकर परिवार के लोग एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद अन्वी को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि चार साल की बड़ी बहन श्रेष्ठी बार-बार अपनी छोटी बहन के बारे में पूछती रही।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हादसे के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। लोहे के भारी भरकम गेट के नीचे दबकर गई मासूम की जान सबको व्यथित कर गई।

READ MORE

ये भी पढ़ें  ऑटो में महिला से छेड़खानी करने वाले बदमाश को सिखाया सबक... पुलिस ने ऐसे दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link