Entertainment

21 सितारे, एक महल, कई राज, The Traitors 2 का Trailer डुबो देगा Suspense में

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शूट हुआ नया सीजन, करण जौहर फिर संभालेंगे होस्ट की कमान, 21 Celebrity Contestants के बीच चलेगा भरोसे और धोखे का खेल, 13 अगस्त से Prime Video पर होगी स्ट्रीमिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, 8 अगस्त 2026:

Prime Video ने अपने चर्चित Reality Show The Traitors के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस बार भी शो की कमान करण जौहर के हाथ में है। ट्रेलर की शुरुआत में करण महल को सपनों जैसी जगह बताते हैं, लेकिन कहते हैं कि वह इस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी के दमदार डायलॉग ट्रेलर का सस्पेंस कई गुना बढ़ा देते हैं।

जैसलमेर के पैलेस में हुई शूटिंग

इस बार शो की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है। नए सीजन में 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति, भरोसे और धोखे का खेल खेलते नजर आएंगे। कंटेस्टेंट्स की सूची में अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, रणवीर बराड़, पारुल गुलाटी, साहिल सलाथिया, शालिनी पासी, आदित्य कुलश्रेष्ठ समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा मुश्किल टास्क मिले

इस सीजन में खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा मुश्किल टास्क दिए जाएंगे। ‘सर्कल ऑफ शक’, गुप्त गठजोड़, टावर में होने वाले मर्डर जैसे नए ट्विस्ट गेम को और चुनौतीपूर्ण बनाएंगे। इनोसेंट खिलाड़ियों का लक्ष्य ट्रेटर्स की पहचान करना होगा, जबकि ट्रेटर्स अपनी पहचान छिपाकर एक-एक खिलाड़ी को बाहर करने की कोशिश करेंगे।

हर एपिसोड में बदलेगा दोस्ती, भरोसा और गेम का समीकरण

ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण जौहर ने कहा कि पहले सीजन को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, इसलिए इस बार शो को और बड़ा, तेज रफ्तार वाला और अनप्रेडिक्टेबल बनाया गया है। उनके मुताबिक खिलाड़ी गेम के नियम पहले से जानते थे, लेकिन उनकी रणनीतियों ने उन्हें भी कई बार चौंका दिया। उन्होंने कहा कि इस बार दोस्ती, भरोसा और गेम के समीकरण हर एपिसोड में बदलते नजर आएंगे।

13 अगस्त को होगा प्रीमियर

The Traitors Season 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को Prime Video पर होगा। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किए जाएंगे। यह अंतरराष्ट्रीय BAFTA और Emmy Award विजेता फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है, जिसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने All3Media International के सहयोग से तैयार किया है।

ये भी पढ़ें  बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button