Varanasi

वाराणसी के शाही इमाम को सोशल मीडिया पर सिर काटने की धमकी, FIR दर्ज

बारावफात जुलूस में गाड़ियों की संख्या को लेकर हुआ था विवाद, मौलाना ने वाट्सएप, Instagram व Facebook पोस्ट के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे, पांच नामजद लोगों पर गाली-गलौज, बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

वाराणसी, 3 सितंबर 2026:

यूपी के वाराणसी में बारावफात जुलूस को लेकर हुए विवाद के बाद सदर काजी-ए-शहर बनारस व बादशाहबाग शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना हसीन अहमद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मौलाना ने भेलूपुर थाने में तहरीर देकर पांच लोगों पर गाली-गलौज, बदनाम करने व सिर काटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1998 से जुलूस का आयोजन

तहरीर के मुताबिक मौलाना हसीन अहमद वर्ष 1998 से 12 रबीउल अव्वल पर बारावफात जुलूस का आयोजन कराते आ रहे हैं। वर्ष 2025 व 2026 में जिला प्रशासन ने जुलूस में लाउडस्पीकर व बैनर लगी 100 गाड़ियों को ही शामिल करने की अनुमति दी थी। प्रशासन के निर्देश पर 100 गाड़ियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई थी।

ये भी पढ़ें:

गाड़ियों को लेकर विवाद

Advertisement

आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रशासन की पाबंदी को मौलाना की ओर से लगाई गई रोक बताकर लोगों को भड़काने की कोशिश की। 24 अगस्त को भेलूपुर के डायमंड होटल में हुई बैठक में अधिकारियों ने संबंधित लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा था।
varanasi-shahi-imam-maulana-haseen-ahmad-social-media-threat-fir (2)

सोशल मीडिया पर पोस्ट का आरोप

इसके बावजूद बिना पास वाली कई गाड़ियों को जुलूस में शामिल कराने का प्रयास किया गया। पुलिस ने जब ऐसी गाड़ियों को रोका तो मौलाना को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने लगे। आरोप है कि वाट्सएप, Instagram व Facebook पर मौलाना व उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। कुछ पोस्ट में जान से मारने व चौराहे पर सिर काटने की धमकी देने का भी आरोप है।

पांच लोगों पर नामजद केस

मौलाना ने खलील उर्फ भैय्यन, मुश्फेकीन रजा, हाफिज खैरुल बशर, गुलाम मुरसलीन व ओसामा मलिक समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने कथित धमकी भरे पोस्ट से जुड़े सोशल मीडिया आइडी का विवरण पुलिस को दिया है। पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। तहरीर में घर आकर व रास्ते में रोककर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें  पद्मश्री प्रो. लहरी को थप्पड़ मामले की गूंज CM ने सुनी, ICU पहुंचे मंत्री, कहा- इशारा ठीक नहीं लगा, कमेटी खोजेगी सच

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link