Uttarakhand

101 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, CM धामी ने बताया भर्ती प्रक्रिया में क्या बदला

पशुधन प्रसार अधिकारी के 88 पदों पर चयन, गन्ना पर्यवेक्षक के 13 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र धामी बोले, नकल विरोधी कानून से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी, पांच साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पशुपालन को ग्रामीण परिवारों की आय से जोड़ा जा रहा, गन्ना किसानों के लिए ऑनलाइन सर्वे व्यवस्था लागू

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी नौकरी में चयन अब सिफारिश के बजाय युवाओं की मेहनत, प्रतिभा व योग्यता के आधार पर हो रहा है। सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया है। पिछले पांच साल में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

पशुपालन व गन्ना विभाग में नियुक्तियां

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हुए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में धामी ने 101 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें पशुपालन विभाग के 88 पशुधन प्रसार अधिकारी व गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।

जनसेवा की जिम्मेदारी निभाना न भूलें

धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने युवाओं से अपने ज्ञान, ऊर्जा व नए विचारों का इस्तेमाल करते हुए कामकाज को बेहतर बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि को कामकाज का आधार बनाने की बात कही।
uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-101-youths-appointment-letters-government-jobs (2)

ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विभाग

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन व गन्ना विकास सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्र हैं। पर्वतीय इलाकों में पशुपालन बड़ी संख्या में परिवारों की आय का जरिया है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी इसकी अहम भूमिका है। सरकार मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना व मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के जरिए पशुपालन व डेयरी सेक्टर को बढ़ावा दे रही है।

गन्ना किसानों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था

गन्ना किसानों से जुड़ी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए गन्ना सर्वेक्षण को ऑनलाइन किया गया है। किसानों को उन्नत प्रजातियों व वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के लिए गन्ना क्लीनिक व परामर्श केंद्र शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश की तुलना में पांच रुपये प्रति कुंतल ज्यादा गन्ना मूल्य दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में ये मंत्री व अफसर रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, खजानदास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल व सचिव एसएन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  टिहरी लेक को मेगा प्रोजेक्ट से मिलेगी ग्लोबल पहचान, सोलर एनर्जी, कल्चर और टूरिज्म पर होगा फोकस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button