Lucknow City

आत्मसम्मान रैली में कौशल किशोर ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर दागे सवाल, बोले- जनता ही असली किंगमेकर

पारख महासंघ ने किया आयोजन, 50 हजार लोगों के जुटने का दावा, रैली में उठी नियमितीकरण की मांग, महंगाई के बीच परिवार चलाने से लेकर भविष्य की सुरक्षा तक का मुद्दा उठा

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 14 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ में दुबग्गा स्थित प्रेरणा स्थल पर पारख महासंघ ने आत्म सम्मान रैली के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों के भविष्य को अनिश्चित नहीं छोड़ा जा सकता।

सालों से कर रहे सेवा मगर नौकरी सुरक्षित नहीं

कौशल किशोर ने कहा कि सरकारी विभागों में कई संविदाकर्मी वर्षों से एक ही पद पर काम कर रहे हैं। लगातार जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी नौकरी की सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:

नियमितीकरण के लिए नीति बनाने की मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पात्र संविदाकर्मियों के नियमितीकरण को लेकर ठोस नीति बननी चाहिए। उनका कहना था कि लंबे समय तक किसी कर्मचारी से काम लेने के बाद उसके रोजगार का भविष्य अनिश्चित रखना उचित नहीं है। उन्होंने संविदाकर्मियों को नौकरी की सुरक्षा के साथ सम्मान देने की बात कही।
kaushal-kishore-aatmasamman-rally-lucknow-contract-employees-outsourcing (2)

महंगाई के बीच परिवार चलाने की चुनौती

रैली में अस्थायी रोजगार पर निर्भर कर्मचारियों की आर्थिक मुश्किलों का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के दौर में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाने के साथ भविष्य सुरक्षित करने की चुनौती बनी हुई है। सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई।

जनता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

कौशल किशोर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली किंगमेकर है। जनता व कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रैली में संविदाकर्मियों की मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने के संकेत दिए गए।

प्रेरणा स्थल राष्ट्रव्यापी बनना चाहिए

कौशल किशोर बोले राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगी हैं। इन महापुरुषों से हम प्रेरणा लेते हैं। इसी तरह रानी लक्ष्मीबाई, ऊदा देवी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह समेत अन्य महापुरुषों की भी ऊंची प्रतिमाएं लगाकर इसे राष्ट्रव्यापी राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाया जाना चाहिए।
kaushal-kishore-aatmasamman-rally-lucknow-contract-employees-outsourcing (3)

आत्मसम्मान को जितना दबाओगे उतना उठेगा

कौशल किशोर का कहना है कि आत्मसम्मान के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। प्रेरणा स्थल की बुकिंग साढ़े तीन लाख रुपए में हुई है। क्या कोई और इतनी राशि देकर इसकी बुकिंग करा सकता है? गेंद को जितना दबाएंगे, वह उतनी ही ऊपर जाएगी। उसी तरह आत्मसम्मान को जितना दबाने की कोशिश करेंगे, वह उतना ही ऊपर उठेगा। कौशल किशोर ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करने की बात कही। इसमें देशभर से प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। मंच पर मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल पारख महासंघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सांस की तकलीफ को न समझें मामूली, लखनऊ में Swine Flu से महिला की मौत के बाद अलर्ट

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link