Unnao City

उन्नाव में बड़ा हादसा, मकान का मलबा गिरने से तीन लोग दबे, दो की गई जान

शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की रॉयल सिटी सोसाइटी में हादसे से मचा हड़कंप, एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को निकाला बाहर, अस्पताल में दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

प्रमोद पासी

उन्नाव, 28 अक्टूबर 2026ः

यूपी के उन्नाव के शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग स्थित रॉयल सिटी सोसाइटी में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में अचानक मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ टीम भी पहुंच और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
unnao-building-collapse-shuklaganj-accident-news (2)

सीढ़ियों की शटरिंग खोलने का चल रहा था काम

जानकारी के अनुसार रॉयल सिटी सोसाइटी में कृष्णा गुप्ता का मकान बन रहा था। बेसमेंट की सीढ़ियों की शटरिंग खोलने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से भारी मात्रा में मलबा भरभराकर नीचे गिर गया। मलबा गिरने से वहां काम कर रहे तीन लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबा ज्यादा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को मलबे से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:

मामले की जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई

मलबे में दबने वालों की पहचान मजदूर राम कृपाल कोरी (54 वर्ष), ठेकेदार जय प्रकाश कोरी (45 वर्ष) और मजदूर सोहन कोरी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों कानपुर नगर के चकेरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जय प्रकाश कोरी और सोहन कोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि राम कृपाल कोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है या नहीं, इसकी भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बेक़ाबू ट्रक ने चौराहे पर कहर बरपाया...कार को मारी ठोकर, तीन पोल तोड़े, एक की मौत, कई घायल

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link