Raebareli City

मिलजुल कर खेल रहे थे होली…’कट्टरपंथियों’ का रंग में भंग, पथराव में कई घायल, थाने का घेराव

बछरावा कस्बे के जगन टोला में होली खेलने को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आए, पुलिस ने स्थिति संभाली

विजय पटेल

रायबरेली, 6 मार्च 2026:

जिले के बछरावा थाना क्षेत्र में होली के दौरान हुए विवाद में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Image 2026-03-06 at 7.57.59 AM

घटना बछरावा कस्बे के जगन टोला इलाके की है। यहां होली के मौके पर हिंदू समुदाय और किन्नर समुदाय के लोग रंग-गुलाल के साथ त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक भी उनके साथ होली खेलने लगे।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर मुस्लिम समुदाय का एक दूसरा गुट मौके पर पहुंच गया और अपने समुदाय के युवकों के होली खेलने पर आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव की घटना हुई, जिसमें दुर्गेश समेत सात लोग घायल हो गए।

घटना के बाद एक पक्ष के लोग बछरावा थाने पहुंच गए और विरोध जताते हुए थाने का घेराव किया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा, सीओ प्रदीप कुमार और एडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर हालात को शांत कराया।

WhatsApp Image 2026-03-06 at 7.58.00 AM

एडिशनल एसपी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button