Sitapur City

कथावाचक की खुदकुशी के 7 दिन बाद अटैची में मिला सुसाइड नोट…ब्लैकमेल कर रहीं थीं मां-बेटी

रेउसा में रहने वाले मृतक के पिता ने सकरन थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला व उसकी बेटी पर दर्ज कराया केस

सीतापुर, 8 मार्च 2026:

रेउसा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में 22 वर्षीय कथावाचक प्रशांत मिश्रा द्वारा खुदकुशी करने के सात दिन बाद अटैची से सुसाइड मिला है। इसी आधार पर मृतक के पिता ने सकरन में रहने वाली एक युवती और उसकी मां पर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

बता दें कि प्रशांत मिश्रा ने गत 27 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद गत छह मार्च को प्रशांत के कमरे में रखी अटैची में सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि करीब तीन वर्ष पहले वह सकरन क्षेत्र के धानपुरिया गांव में कथा सुनाने गए थे। वहीं उनकी मुलाकात नीलम तिवारी नाम की युवती से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। बाद में दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा।

पिता दीपू लाल मिश्रा ने कहा है कि सुसाइड नोट में उनके बेटे प्रशांत ने आरोप लगाया है कि कुछ समय बाद नीलम तिवारी और उसकी मां पूर्ति तिवारी उन्हें ब्लैकमेल करने लगीं। मां-बेटी लगातार उनसे रुपये मांगने लगीं और पैसे न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थीं। इस मानसिक दबाव से परेशान होकर उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कथावाचक की खुदकुशी मामले में अब नया मोड़ आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है। पुलिस के अनुसार सकरन के गांव धानपुरिया में जाकर डिटेल जुटाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रेम का अजब एंगल : 'पति-पत्नी और वो' एक छत के नीचे रहने को तैयार, थाने में रजामंदी सुन पुलिस भी चकराई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link