Lucknow City

बैंकॉक-मस्कट रूट से ड्रग्स सप्लाई फेल… लखनऊ में 14.5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट से मस्कट होते हुए पहुंचा था आरोपी, ग्रीन चैनल पर शक होने पर जांच में 14.504 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, बैंकॉक से आया यात्री हिरासत में

लखनऊ, 18 अप्रैल 2026:

विदेश से मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशों के बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से अपने मंसूबों को अंजाम देने में लगे हैं। इसी कड़ी में यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह (अमौसी) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का खुलासा किया है।

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सक्रिय हुई विशेष टीम ने ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट से शुक्रवार को पहुंचे एक यात्री को ग्रीन चैनल पर संदेह के आधार पर रोका। यह यात्री बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था। शुरुआती पूछताछ के बाद जब उसके सामान की गहन तलाशी ली गई तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 11.19.14 AM

ये भी पढ़ें:

यात्री के बैग से 29 पारदर्शी वैक्यूम पैक पाउच बरामद किए गए। उनमें हरे रंग का फूलनुमा पदार्थ भरा हुआ था। जांच में यह पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा/मारिजुआना) पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का वजन 14.504 किलोग्राम है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 14.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पदार्थ को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जब्त कर लिया। आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह तस्करी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई हैं। एयरपोर्ट पर इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है जिससे आगे ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UP News: राजस्व वादों में लापरवाही पड़ी भारी, 4 तहसीलदार और 1 नायब तहसीलदार सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link