Sitapur City

घर के गेट पर कांग्रेस सांसद का अनशन…रात से शुरू हंगामा जारी, समर्थक जुटे

गाजीपुर पीड़ित परिवार से मिलने निकलने से पहले ही पुलिस ने रोका,, डॉक्टरों ने किया हेल्थ चेकअप, अफसर मनाने पहुंचे लेकिन सांसद मांगों पर कायम, कहा-उन्हें एक मांगलिक कार्यक्रम में जाना था

सीतापुर, 27 अप्रैल 2026:

गाजीपुर में नाबालिग की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने सीतापुर में ही रोक दिया। इसके विरोध में सांसद रविवार रात करीब 8 बजे से अपने आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए, जो सोमवार सुबह तक जारी रहा।

सांसद का कहना है कि वह गाजीपुर जाने की तैयारी में थे, हालांकि पुलिस को मिले इनपुट के बाद उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया। राठौर का दावा है कि वह महोली में एक मांगलिक कार्यक्रम में जाने वाले थे, तभी उन्हें नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और सांसद के बीच हल्की बहस भी हुई।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 8.10.53 AM

हाउस अरेस्ट के विरोध में सांसद अपने समर्थकों के साथ आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। माहौल को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे।

सीओ सिटी और एसडीएम ने सांसद से बातचीत कर धरना खत्म करने की कोशिश की, लेकिन राठौर अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 8.10.54 AM

रात करीब 12:30 बजे डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांसद का मेडिकल चेकअप किया। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button