Gorakhpur

प्रेमी के व्हाट्सऐप मैसेज के बाद बदला फैसला… ढाई घंटे ड्रामा कर हाईटेंशन पोल से उतरी किशोरी

प्रेमी के घर रहने की जिद में चढ़ी थी पोल पर, पुलिस ने प्रेमी के हाथों लिखा सुलहनामा भेजकर किया राजी, मौके पर जुटी रही भीड़

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 1 मई 2026:

चिलुआताल इलाके में सुबह एक किशोरी हाईटेशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। वह प्रेमी के घर रहने की जिद पर अड़ी थी। सूचना मिलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। करीब ढाई घंटे तक चले इस घटनाक्रम का अंत पुलिस की तरकीब के जरिए नाटकीय ढंग से हो सका।

बताया गया कि किशोरी करीब एक माह पहले घर से गायब हो गई थी। मां की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में बालापार निवासी शिवम उर्फ गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद किशोरी को उसकी मां के साथ भेज दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

सुबह करीब नौ बजे कोल्हुआ घाट पक्के पुल के पास किशोरी अचानक हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। वो प्रेमी के साथ उसके घर मे रहने की जिद कर रही थी। परिजन विरोध कर रहे थे और पुलिस किसी तरह मामला शांत करने में लगी थी। पुलिस लगातार किशोरी को नीचे उतारने की कोशिश करती रही, लेकिन वह अपनी मांग से पीछे नहीं हटी। इस दौरान पुलिस ने मोबाइल के जरिए उससे बातचीत जारी रखी।

हालात तब बदले जब पुलिस ने प्रेमी की तरफ से तैयार सुलहनामा व्हाट्सऐप पर किशोरी को भेजा। पुलिस की तरकीब असर कर गई। मैसेज पढ़ने के बाद उसका रुख नरम पड़ा और वह खुद ही पोल से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने साथ ले लिया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  रणभूमि से रनभूमि तक!​ भारत ने फिर कुचला पाकिस्तान का 'गुरूर', नौवीं बार जीता एशिया कप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link