Uttarakhand

चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी अलकनंदा में समाई… तीन की मौत, किशोर सुरक्षित

देवप्रयाग क्षेत्र में बद्रीनाथ-राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, अन्य लोगों की तलाश में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू अभियान जारी

राजकिशोर तिवारी

देवप्रयाग, 2 जून 2026ः

उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में बद्रीनाथ-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। शाम तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और अन्य की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे, जो राजस्थान के जैसलमेर निवासी बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देवप्रयाग के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की श्रीनगर, व्यासी और ढालवाला इकाइयों को मौके पर रवाना किया गया। सबसे पहले व्यासी इकाई की छह सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-06-02 at 6.00.23 PM

रेस्क्यू अभियान के दौरान 15 वर्षीय घायल किशोर को खाई से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए श्रीकोट बेस अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दो पुरुष और एक महिला का शव निकाला गया है। अन्य श्रद्धालुओं का अभी कोई पता नहीं चला है।

आशंका जताई जा रही है कि वाहन अलकनंदा नदी में समा जाने के कारण कई लोग वाहन के भीतर फंसे हो सकते हैं। खाई की अत्यधिक गहराई और नदी के तेज बहाव के कारण राहत व बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दशहरा महोत्सव : विरासत की गरिमा, विकास की रफ्तार, धामी ने दोहराया आदर्श चम्पावत का संकल्प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link