Ayodhya

सरयू में नहा रहे दो बच्चे डूबे… परिवार संग घाट पर आए थे, तलाश जारी

रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा घाट पर हुआ हादसा, एसडीआरएफ टीम और गोताखोर ने चलाया सर्च ऑपरेशन, प्रशासन की अपील- गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें

अनिल निषाद

अयोध्या, 13 जून 2026ः

यूपी की अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी के ढेमवा घाट पर शनिवार को दो बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए। दोनों परिवार के साथ घाट पर आए थे। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर बालकों की तलाश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार डेमवा पुल के नीचे सरयू नदी के ढेमवा घाट पर सुबह शिवांश (10 वर्ष) और दिव्यांशु (11 वर्ष) अपने परिवार के साथ घाट पर आए थे। घाट पर नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए, जिससे डूब गए। शिवांश तरसवान का पुरवा, संजयगंज थाना रौनाही क्षेत्र के अर्जुन प्रजापति उर्फ पप्पू का बेटा है। वहीं, दिव्यांशु सुचितागंज थाना रौनाही के ओमकार कसौधन का बेटा है।

ये भी पढ़ें:

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों और बचाव दल की मदद से सरयू नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Advertisement

हादसे के बाद घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग एकत्र हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Rishikesh Accident News: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, ड्यूटी से लौट रहे चौकी प्रभारी की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link