Uttarakhand

वकील हत्याकांड में छोटा भाई निकला कातिल… चोरी पर बड़े भाई की फटकार से बनाया मर्डर का प्लान

देहरादून पुलिस ने वकील सोहेल की हत्या में छोटे भाई शाहिद को किया गिरफ्तार, आरोपी ने दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरों की बंद कर दी थी रिकॉर्डिंग, पुलिस को गुमराह करने के लिए हाईवे करवाया था जाम

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 जून 2026ः

देहरादून पुलिस ने सोमवार को सोहेल हारून हत्याकांड का खुलासा कर छोटे भाई शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी फिजूलखर्ची का आदी था। इससे नाराज सोहेल की उससे मारपीट हुई थी। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रची।

बपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहिद नशे और फिजूलखर्ची का आदी था। वह अक्सर अपने शौक पूरे करने के लिए परिवार से पैसे लेता था। कुछ समय पहले उसने पिता के एटीएम कार्ड से चोरी-छिपे करीब 10 लाख रुपये निकालकर खर्च कर दिए थे। इस बात का पता चलने पर सोहेल ने उसे डाटा था इस दौरान मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते शाहिद ने भाई की हत्या की साजिश रची।

ये भी पढ़ें:

आरोपी ने दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। रविवार रात मौका मिलते ही उसने देशी पिस्टल से सोहेल के गले में गोली मार दी थी। हत्या के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ी और गांव वालों को भड़काकर शव को देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम भी लगवा दिया। पुलिस ने हाईवे जाम करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में शाहिद सहित अन्य नामजद व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी अलग से मुकदमा दर्ज किया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पांच साल की पॉवर, फैसलों की धमक... Dhaami के नाम दर्ज हुआ BJP का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link