Prayagraj

प्राइवेट पार्ट में भरी एयर कंप्रेसर की हवा, आंतें फटीं, नाबालिग की मौत, Rice Mill में मजदूरों की करतूत

चार मजदूरों पर नाबालिग के साथ मारपीट का आरोप, हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर भागे आरोपी, दो हिरासत में लिए गए, दो की तलाश जारी, आंतें फटने से नहीं बची नाबालिग की जान

प्रयागराज, 31 जुलाई 2026:

प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में 16 साल के एक लड़के की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि Rice Mill में काम करने वाले चार मजदूरों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसके मलाशय में एयर कंप्रेसर की पाइप लगाकर हवा भर दी। इससे उसका पेट फूल गया और आंत को गंभीर नुकसान पहुंचा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रात की ड्यूटी पर गया था अंश

मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ कोहड़ार निवासी भीम गौतम का छोटा बेटा अंश एक Rice Mill में हेल्पर का काम करता था। उसका बड़ा भाई अंशू भी उसी मिल में काम करता है। दोनों की ड्यूटी अलग-अलग समय पर थी। अंश बुधवार रात ड्यूटी करने के लिए मिल गया था, जबकि उसका भाई कमरे पर सो रहा था।

ये भी पढ़ें:

सुबह कमरे पर पहुंचे मजदूरों ने भाई को दी खबर

गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मिल में काम करने वाले दो युवक अंशू के कमरे पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अंश की तबीयत खराब है। यह सुनकर अंशू तुरंत मिल पहुंचा। वहां उसका भाई जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। उसका पेट असामान्य रूप से फूल गया था। अंशू के मुताबिक, अंश के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर की पाइप लगी हुई थी। वह उसे तुरंत शहर के एक Private Hospital ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

पहले पकड़कर गिराया, फिर भरी हवा

परिजनों का आरोप है कि चार मजदूरों ने अंश को पकड़कर जमीन पर गिराया। इसके बाद तीन लोगों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि चौथे ने एयर कंप्रेसर से उसके मलाशय में हवा भर दी। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुई। हालत बिगड़ने के बाद आरोपी अंश को वहीं छोड़कर फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद उसके भाई को घटना की जानकारी मिली।

बिलखता रहा परिवार, इलाज के दौरान दम तोड़ा

अंश की हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गुरुवार शाम करीब 7 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पूछताछ के बाद मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अंश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज : गंगा का सड़कों पर कब्जा, रिवर फ्रंट पर पानी में डूबा ट्रक, प्रसिद्ध मंदिर का 3 मंजिला हिस्सा ढहा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link