CrimeUttar Pradesh

आगरा में पथराव की सूचना पर दौड़ पड़ीं पुलिस टीमें… ऐसे परखा रेस्पॉन्स टाइम

मयंक चावला

आगरा, 13 मार्च 2025:

होली और रमज़ान के जुमे को देखते हुए आगरा पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को परखने के लिए बुधवार शाम को रामलीला मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें दो पक्षों के बीच पथराव की फर्जी सूचना दी गई, जिससे पुलिस के रेस्पॉन्स टाइम को परखा जा सके।

अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी और डीसीपी सिटी सोनम कुमार पहले से ही मौके पर मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें डंडा, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर के साथ पहुंचीं। समय पर पहुंचने वाले पुलिस बल की सराहना की गई, जबकि देर से पहुंचे दो एसीपी और एक थाना प्रभारी को कड़ी हिदायत दी गई।

पुलिस प्रशासन ने पूरे जिले को जोन और सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली और रमज़ान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जो भी उपद्रव करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा: जुआ सट्टा न रोकने पर डीसीपी सिटी की सख्त कार्रवाई, थाना प्रभारी एत्माद्दौला लाइन हाजिर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link