Hardoi City

बारिश में आलू बचाने खेत आया किसान… आकाशीय बिजली ने ली जान, दो बेटे झुलसे

आलू की फसल को बारिश से बचाने के लिए बिछा रहे थे पॉलीथिन, इसी दौरान हुआ हादसा, गांव में छाया मातम

नितेश चन्द्र शुक्ला

हरदोई, 15 मार्च 2026:

अरवल थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत मे मौजूद एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। तीनों हो रही बारिश के दौरान आलू बचाने खेत आए थे।

खैरुद्दीनपुर राजा साहब गांव निवासी अवधेश सिंह (45) रविवार सुबह अपने बेटों शोभित (11) और अमन (8) के साथ खेत पर गए थे। सुबह करीब 11 बजे तीनों खेत में खुदी पड़ी आलू की फसल को बारिश से बचाने के लिए पन्नी से ढक रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।

ये भी पढ़ें:

बिजली की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अवधेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों बेटों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक के पिता रामसिंह ने बताया कि अवधेश सिंह परिवार का सहारा थे। परिवार में उनकी पत्नी स्नेहलता और छह बेटे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-03-15 at 2.21.41 PM

ये भी पढ़ें  बहन की विदाई के दिन हादसा... होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जाते समय भाई की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link