Ayodhya

बड़ा मंगल : रामनगरी में पवनसुत की जय-जयकार हनुमान गढ़ी में भोर से दर्शन की होड़

ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर मंदिरों में खास पूजन, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, मलमास की वजह से बदला क्रम, इस बार होंगे आठ बड़े मंगलवार

अनिल निषाद

अयोध्या, 5 मई 2026:

ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर अयोध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा दिखा। हनुमानगढ़ी समेत शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भोर से ही लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।

मंदिरों में खास पूजा-अर्चना हुई। सबसे पहले भगवान हनुमान का अभिषेक दिव्य द्रव्यों से किया गया। इसके बाद धूप, चंदन, सुगंधित सामग्री से सेवा की गई। हनुमानगढ़ी में भगवान को नया चोला चढ़ाया गया। सुबह करीब 4 बजे पट खुलते ही आरती शुरू हुई, जहां मौजूद श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। पूरा परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा।

Bada Mangal 2026 Devotees Gather at Ayodhya (1)

नाका हनुमानगढ़ी, हनुमत निवास, जानकी महल में भी विशेष श्रृंगार और पूजन हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से शहर में दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार बड़े मंगल का खास महत्व होता है। इस बार मलमास पड़ने से इसका क्रम बीच में कुछ समय के लिए रुकेगा। ज्येष्ठ माह दो हिस्सों में बंटने से इस बार कुल आठ मंगलवार पड़ रहे हैं, जिससे इस बार का बड़ा मंगल और अहम माना जा रहा है।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। जगह-जगह भंडारे चल रहे हैं। पुलिस बल तैनात है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी के मुताबिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि हर जगह मुस्तैदी रहे और लोगों की मदद की जाए।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button