Ayodhya

रिश्वतखोरी में लेखपाल पहुंचा सलाखों के पीछे… अयोध्या में एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

रुदौली तहसील में राजस्व कार्य कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल, कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कंप

अनिल निषाद

अयोध्या, 3 जून 2026:

यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन ने एक और लेखपाल को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अयोध्या जनपद की रुदौली तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार रुदौली तहसील में तैनात लेखपाल दीपचंद्र यादव पर एक व्यक्ति से राजस्व संबंधी कार्य कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित का कहना था कि वह लंबे समय से अपने कार्य के निस्तारण के लिए तहसील के चक्कर लगा रहा था लेकिन हर बार उससे पैसों की मांग की जा रही थी। लगातार हो रही मांग और कार्य में देरी से परेशान होकर उसने एंटी करप्शन अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-06-03 at 2.33.36 PM

Advertisement

शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच और सत्यापन किया। आरोपों की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने सुनियोजित रणनीति के तहत जाल बिछाया। निर्धारित योजना के अनुसार कार्रवाई करते हुए टीम ने लेखपाल को कथित रूप से रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे परिसर में कार्रवाई की चर्चा होने लगी। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही थी।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। फिलहाल इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार और एंटी करप्शन एजेंसियों की सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी और रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link