Ayodhya

रामनगरी में नजूल की जमीन पर खोल रखी थीं दुकानें… बुलडोजर एक्शन में अवैध निर्माण जमींदोज

कोतवाली नगर क्षेत्र के पुष्पराज चौराहे के पास बुलडोजर की कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था के रहे इंतजाम, लोगों से सरकारी भूमि पर कब्जा न करने की अपील

अनिल निषाद

अयोध्या, 6 जून 2026ः

यूपी के अयोध्या में शनिवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के पुष्पराज चौराहे के पास बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ढहाया गया। नजूल की जमीन पर लोगों ने चाय की दुकान, ट्रेवल्स, गाड़ी धुलाई और रेस्टोरेंट खोलकर कब्जा कर रखा था। इन लोगों को यहां से हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान काफी भीड़ मौजूद रही।

नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि संबंधित भूमि सरकारी नजूल संपत्ति है। इस पर लोगों ने दुकानें और रेस्टोरेंट खोल कर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। पूर्व में इन लोगों को अपनी दुकानें हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे, लेकिन इन लोगों ने दुकानें नहीं हटाईं। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से सरकारी भूमि पर कब्जा न करने और नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अयोध्या में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम की प्रवर्तन टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन : 50 बीघा में चल रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link