Varanasi

सेवा दिवस के रूप में मनाया सीएम योगी का जन्मदिन… जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने लिया हिस्सा, योगी आदित्यनाथ की दीर्घ आयु की कामना की

विकास गोंड

वाराणसी, 5 जून 2026ः

सीएम योगी के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने योगी आदित्यनाथ की दीर्घ आयु के लिए कामना की। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026-06-05 at 4.35.56 PM

हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी मंडल अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं ने रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा का संदेश दिया। सीएम योगी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी मंडल अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में सेवा, राष्ट्रहित और समाज कल्याण की भावना को नई दिशा मिली है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों का भी विशेष सहयोग रहा। साथ ही भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button