Unnao City

प्रशासन का बुलडोजर एक्शन… अवैध मदरसे को किया जमींदोज, खेल मैदान की जमीन पर था बना

सदर तहसील क्षेत्र के इसुनिया गांव में बनाया गया था मदरसा, अवैध रूप से हो रहा था संचालित, पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई, सदर एसडीएम ने दी पूरे मामले की जानकारी

प्रमोद पासी

उन्नाव, 15 जून 2026ः

यूपी के उन्नाव के सदर तहसील क्षेत्र के इसुनिया गांव में बने अवैध मदरसे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। यह मदरसा खेल मैदान की जमीन पर बना था। जांच में यह अवैध रूप से संचालित पाया गया था।

जानकारी के अनुसार इसुनिया गांव में खेल मैदान की जमीन पर 2018 में मदरसा बनाया गया था। इसमें बच्चों को तालीम दी जाती थी। साथ ही नमाज अदा कराई जाती थी। गांव के ही हिंदू पक्ष ने सदर एसडीएम कोर्ट में इस पूरे मामले का मुकदमा दायर किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रशासन ने जांच की। जांच में मदरसा अवैध रूप से संचालित पाया गया।

ये भी पढ़ें:

मदरसे के अवैध मिलने पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल व अधिकारियों की मौजूदगी बुलडोजर चलवा कर जमींदोज कर दिया। कार्रवाई से पहले पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सदर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने पूरे मामले की जानकारी दी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  शहर व कस्बों में घर-वाहनों पर जमी चोरों की नजरें... वारदातों से बढ़ी चिंता, पुलिस के हाथ खाली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link