Gorakhpur

सीएम ने लगाया जनता दर्शन, कहा…जमीन विवादों को सुलझाने के लिए बनेगी स्पेशल टीम

योगी ने गोरखनाथ मंदिर में करीब 200 लोगों की शिकायतें सुनीं, इलाज के लिए मदद मांगने वालों को दिया भरोसा, बोले-जमीन अपने असली मालिक के पास ही रहेगी

गोरखपुर, 23 अप्रैल 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन से जुड़े विवादों को लेकर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने अफसरों को साफ निर्देश दिए कि ऐसे मामलों के लिए अलग से विशेष टीम बनाई जाए और हर शिकायत का जल्दी निस्तारण किया जाए। सीएम ने इस दौरान स्पष्ट कहा कि जमीन उसी के पास रहनी चाहिए जो उसका असली मालिक है। अगर कहीं दबंगों ने कब्जा कर रखा है तो उसे तुरंत खाली कराया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।

गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने खुद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर बैठे लोगों के पास पहुंचकर उन्होंने एक-एक कर फरियाद सुनी। इस दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात हुई।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 10.57.46 AM

ये भी पढ़ें:

सभी को भरोसा दिया गया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और हर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजते हुए अफसरों को तेजी से समाधान करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग लेकर भी पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। उन्होंने अफसरों से कहा कि मरीजों के इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि समय पर मदद मिल सके।

पुलिस से जुड़े मामलों पर भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए। कहा कि हर केस में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए और जांच निष्पक्ष हो। किसी भी पीड़ित के साथ लापरवाही न हो, उसकी बात ध्यान से सुनी जाए और तुरंत मदद पहुंचाई जाए।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  स्कूल जा रही छात्रा का दोबारा अपहरण....तीन आरोपियों पर केस, देते थे जान से मारने की धमकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link