Gorakhpur

स्मार्ट मीटर पर गोरखपुर में सपा का प्रदर्शन…बढ़े बिल और प्रीपेड सिस्टम को लेकर दागे सवाल

डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, कहा मीटर तेज चल रहे, जनता पर बढ़ रहा खर्च

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 25 अप्रैल 2026:

गोरखपुर में बिजली के स्मार्ट मीटर के खिलाफ शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बैनर-पोस्टर लेकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ नारेबाजी हुई। पोस्टरों पर स्मार्ट मीटर खून चूसवा है जैसे नारे लिखे नजर आए।

SP Protest in Gorakhpur Over Smart Meters Exposed (2)

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान सपा के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष सब्बीर कुरेशी ने कहा कि लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की तुलना में ज्यादा तेज चल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हो रही है। उनका आरोप है कि आम लोगों पर बेवजह आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज कराना पड़ रहा है। कई बार रिचार्ज के बाद भी तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे घरों में दिक्कत बढ़ जाती है। स्मार्ट मीटर की खामियों से आम जनता परेशान है। पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

SP Protest in Gorakhpur Over Smart Meters Exposed (1)

पूर्व सांसद प्रत्याशी काजल निषाद ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और कहा कि सरकार के दावे जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था की जांच और सुधार की मांग की।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हाईकोर्ट की टिप्पणी, अखिलेश का सरकार पर वार... जिस युग में पुलिस ही अपराधी बन जाए वही कलयुग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link