Gorakhpur

मां को घायल कर मासूम बेटे को उठा ले गए…पुलिस की नाकाबंदी में ऐसे फंसे बदमाश

बोलेरो सवार बदमाशों की करतूत, सीसीटीवी से मिला सुराग, फौरन एक्शन से सुरक्षित घर लौट सका डेढ़ साल का अयांश, बोलेरो की ठोकर लगने से मां के सिर में आई गंभीर चोट

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 27 अप्रैल 2026:

गगहा थाना इलाके में बोलेरो सवार बदमाशों ने मां बेटे को ठोकर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे डेढ़ साल के बच्चे को अगवा कर भाग खड़े हुए। सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व रजिस्ट्रेशन नंबर से सुराग पाकर नाकाबंदी की। बदमाश इसी जाल में फंस गए और बच्चा सुरक्षित मिल गया। घायल मां का उपचार चल रहा है।

गजपुर गांव के रहने वाले राम आशीष यादव की पत्नी सुमन अपने बेटे अयांश को दवा दिलाकर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां और बच्चा सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच बोलेरो में बैठे दो युवक उतरे और बच्चे को उठाकर गाड़ी में डाल लिया और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-27 at 1.27.51 PM

घटना के बाद सुमन मदद के लिए चीखती रहीं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी। पुलिस को खबर मिलते ही टीम हरकत में आ गई। सबसे पहले चौराहे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इसमें बोलेरो की दिशा और नंबर साफ दिख गया। जांच में पता चला कि गाड़ी सौहदौरा चौकी की तरफ गई है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक तक पहुंच बनाई गई, जिससे जानकारी मिली कि गाड़ी मुंबई में काम करने वाले सुरेंद्र साहनी के नाम पर है और उसे रिशु पासवान चला रहा था, जो सहजनवां का रहने वाला है।

सूचना मिलते ही पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। सौहदौरा चौकी के पास पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर संदिग्ध बोलेरो को घेर लिया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से मासूम अयांश मिल गया।बच्चे को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसे हल्की चोट आई है। वहीं सुमन के सिर में गंभीर चोट पाई गई, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में दोनों के नशे में होने की बात सामने आई है। फरार चालक की तलाश जारी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह और इंटर में महक जायसवाल बने टॉपर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link