Ayodhya

ट्रेन पर युवक का तमाशा… हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी पर युवक के चढ़ने से मचा हड़कंप, सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस कुछ देर के लिए स्टेशन पर रही खड़ी, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

अनिल निषाद

अयोध्या, 3 जून 2026ः

यूपी के अयोध्या रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक युवक ट्रेन की बोगी पर चढ़कर तमाशा करने लगा। उसको ट्रेन पर चढ़ा देखकर वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी कुछ देर के लिए स्टेशन पर खड़ी रही। अधिकारियों की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। उन्होंने युवक को समझा-बुझाकर किसी तरह नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक अचानक सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस की एक बोगी के ऊपर चढ़ गया। ट्रेन की छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज ओएचई लाइन के करीब युवक को देखकर लोग घबरा गए। मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक बोगी पर इधर-उधर घूमता रहा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-06-03 at 11.10.05 AM

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कंट्रोल से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने युवक को नीचे उतार लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र के निकट का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। युवक की मानसिक स्थिति और इस कदम के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के कारण सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस कुछ देर तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे परिसरों में इस प्रकार के जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  वादाखिलाफी का आरोप... मंत्री आवास घेरने निकले PRD जवान, पुलिस से नोकझोंक, सड़क पर धरना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link