Gorakhpur

दो बच्चे चढ़ गए, तीसरे की बारी आई तो चल पड़ी स्कूल बस, पहिए के नीचे आकर मासूम की मौत

पांच साल के एकलौते बेटे की मौत पर बिलख पड़ा परिवार, लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

गोरखपुर, 12 सितंबर 2026:

यूपी के गोरखपुर जिले में स्कूल बस की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह पिपराइच थाना क्षेत्र के नइयापार में हुआ। हिमांशु स्कूल जाने के लिए बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी चालक ने बस चला दी। पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दरवाजे पर पहुंची थी स्कूल बस

नइयापार निवासी हरिकेश का पांच साल का बेटा हिमांशु एसडी पब्लिक स्कूल आराजी चिलबिलवा में पढ़ता था। शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे स्कूल बस उसे लेने घर के दरवाजे पर पहुंची थी। उस समय तीन बच्चे बस में चढ़ने के लिए खड़े थे। दो बच्चे बस में चढ़ गए, जबकि हिमांशु तीसरे बच्चे के रूप में बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था।

ये भी पढ़ें:

gorakhpur-school-bus-accident-5-year-old-himanshu-death-pipraich (2)

बस चलाते ही पहिए के नीचे आया बच्चा

इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। हिमांशु बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग व आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

हिमांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी नौ माह की छोटी बहन है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया व उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

सूचना मिलने पर पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को कब्जे में लेकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वजह व चालक की लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  गुरु पूर्णिमा: योगी ने गुरुओं को किया नमन, जनता दर्शन में बोले- घबराएं नहीं, सभी को मिलेगा न्याय

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link