Gorakhpur

नहाते समय रील बनाने की मस्ती बनी जानलेवा… राप्ती में समा गए दो दोस्त, सदमे में परिवार

घर से बाइक लेकर नदी किनारे पहुंचे थे युवक, एक को बचाने में दूसरा भी गहरे पानी में समाया, NDRF व पुलिस ने दोनों शव बाहर निकाले

गोरखपुर, 6 जून 2026:

गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने के दौरान रील बनाते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने दोनों के शव नदी से खोज निकाले। घटना के बाद परिवारों में मातम पसरा है।

ये हादसा पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के पास हुआ। यहां दो युवक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वीडियो बनाते हुए एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा दोस्त आगे बढ़ा, लेकिन वह भी तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गया।

Tragedy in Rapti River A Heartbreaking Incident (1)

ये भी पढ़ें:

दोनों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद दोनों युवकों के शव नदी से निकाल लिए गए। मृतकों की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाही निवासी शिवम कुमार और गोलू कुमार (19) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना परिवार को दी गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों के बीच युवा बेटों की मौत से परिवार का हर सदस्य बिलखता रहा।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  'वीरू-बसंती' जैसा ड्रामा : टावर पर चढ़ा पति... हैंड माइक लेकर पत्नी ने ये कहकर मनाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link